कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बिधनू में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घाटमपुर के वीरपुर निवासी 42 वर्षीय शंकर सिंह किसान थे। छोटे भाई पूती ने बताया कि भाई मंगलवार को काम के सिलसिले से शहर आए थे। शाम को लौटते वक्त बिधनू बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...