कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा। मेडिकल कालेज अकबरपुर पहुंचने पर जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से भेजे गए मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है। ग्राम हलका पोस्ट देवरी आम घाट थाना पड़री जिला मिर्जापुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक दुबे अकबरपुर कोतवाली के खलीलपुर स्थित एक दूध एवं आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को ड्यूटी के बाद आवास पर लौटने के लिए बारा जोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कान...