Kanpur News: टैंकर की चपेट में आकर महिला की मौत, दो घंटे हंगामा
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में इंडियन ऑयल डिपो के पास शुक्रवार को टैंकर बैक करते समय उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। टैंकर मालिक के मौके पर पहुंचने और एक लाख रुपये में समझौता होने के बाद परिजन शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चला, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पनकी के शाहपुर निवासी रूबी राजपूत नौरैया खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थीं। शुक्रवार को वह काम पर जाने के लिए इंडियन ऑयल डिपो के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक टैंकर चालक ने वाहन बैक करते समय उन्हें कुचल दिया। हादसे में रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.