कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। औरैया -कानपुर हाईवे पर विसायक रानिया के पास स्थित एक ऑयल फैक्ट्री के बाहर टैंकरों की बेतरतीब पार्किंग से सर्विस रोड बदहाल हो गई है। फैक्ट्री गेट से करीब 500 मीटर तक सड़क किनारे टैंकरों की कतार लगी रहने से लोगों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। दिन हो या रात, यहां जाम की स्थिति रहना आम बात हो गई है।विसायकके पास स्थित एक ऑयल फैक्ट्री के बाहर सर्विस रोड टैंकरों की पार्किंग स्थल बन गई हैं। इससे यहां जाम की समस्या आम हो गई है । हाईवे से सर्विस रोड पर उतरने वाले वाहन भी अक्सर जाम में फंस जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड पर ट्रकों और टैंकरों का कब्जा रहने से लोगों को आवागामान मे खासी दिक्कत हो रही है। पुलिस कभी-कभार यहॉं खड़े होने वाले ...