कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीएवी कॉलेज में चंद्रशेखर सभागार में अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डीएवी कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। बाबू जयशंकर प्रसाद कॉलेज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...