कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाताद। सीएचएस गुरुकुलम में शुक्रवार से दो दिवसीय केएसएस अंतरविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग की 10 टीमों के करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजय टंडन और सीएचएस गुरुकुलम की प्रधानाचार्या ज्योतिका विज ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में सीएचएस गुरुकुलम ने एलनहाउस को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि डीपीएस बर्रा ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर को समान अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबलों में डीपीएस बर्रा और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश क...