कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इंटर स्कूल टेनिस बाल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएस कल्याणपुर का दबदबा रहा। खलासी लाइन स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर पहले, एलेन हाउस दूसरे, अंडर-16 में एचबीईसी पनकी पहले, डीपीएस उन्नाव दूसरे और अंडर-19 में डीपीएस कल्याणपुर पहले व एलेन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...