कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में रंजिश में टेनरीकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपित का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जाजऊ के मोतीनगर निवासी टेनरीकर्मी सूफियान 31 अगस्त की रात को दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ओमपुरवा के पास पुरानी रंजिश को लेकर दिलशाद, वियाकुल, नन्नू, सुमित उर्फ राजा और तीन अज्ञात युवकों ने रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सूफियान घायल हो गया था। करीब आठ दिन बाद भी पहले अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शनिवार देर रात एक आरोपित नितिन उर्फ मल्लू को पोखरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...