Kanpur News: टूटी सड़कों और जुलूसों से चौतरफा जाम में फंसे गजानन
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस और खस्ताहाल सड़कों के कारण सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर से देर शाम तक कई रास्तों पर वाहन रेंगते रहे। बजरिया चौराहे पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस फंसने से चुन्नीगंज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्वरूपनगर कट से बृजेंद्र स्वरूप पार्क और कर्बला चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। गंगा बैराज जाने वाले विसर्जन जुलूसों के चलते बैराज की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को वाहनों का दबाव पहले से अधिक था। इसमें टूटी सड़कों और विसर्जन जुलूसों ने मुश्किल बढ़ा दी। प्रतिमाओं के साथ चल रहे वाहनों में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर, श्रद्धालुओं की भीड़ और सड़क पर गुलाल उड़ाए जाने से कई स्थानों पर यातायात बाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.