Kanpur News: टी-20 लीग में उपमुख्यमंत्री को किया आमंत्रित
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से हो रहा है। यूपी टी-20 लीग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। लीग पहली बार दो शहरों कानपुर और लखनऊ में आयोजित की जा रही है। लीग का शुभारंभ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त को होगा। जिसे बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन और धुरंधर फेम जैस्मिन सैंडलस अपने गीतों से भव्य बनाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 6 सितंबर को होगा। लीग में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में गाजीपुर के सचिन का चयन इसमें 22 मैच लखनऊ में और 12 मैच कानपुर में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.