कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। किसान निशुल्क सब्जी और मसाला फसलों के बीज पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि योजना के तहत टमाटर, लौकी, तरोई, लहसुन और प्याज के बीज उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट www.uphorticulture.gov.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आलू की एफ-1 प्रजातियों के बीज पर प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। किसान potato.uphorticulture.in पोर्टल पर बीज की बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सब्जी बीज योजना प्रभारी प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9044257925 और आलू योजना प्रभारी राहुल शुक्ला के नंबर 8318881832 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...