Kanpur News: टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को नारखास जाने वाले मार्ग पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार दो शातिर टप्पेबाजों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में कामयाब रहा। उनके कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण एक तमंचा व कारतूस 11,000 रुपये व दो बाइक बरामद की। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान करने के बाद पुलिस ने उनके फरार साथी की तलाश शुरू की है। शिवली रोड पर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास 16 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही दो महिलाओं को रोकर टप्पेबाजों ने सोने के बाले गले की माला, एक मोबाइल व 2,500 रुपये ठग लिए थे। जबकि 18 अगस्त को अंगदपुर मोड़ के पास एक दंपति को झांसा देकर रुपये व आभूषण ठग लिए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.