कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भगवान श्री झूलेलाल महोत्सव कार्यक्रम एवं शोभायात्रा के मद्देनजर 25 अगस्त, चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान प्रतिबंधित रास्तों पर कोई वाहन नहीं जाएगा। हर डायवर्ट प्वाइंटर पर पुलिस ने बैरियर औऱ बैरिकेडिंग की है। यूं चलेंगे वाहन यह भी पढ़ें- Bareily News: जुलूस के दौरान शहर में भारी वाहनों और बसों की नो इंट्रीहिदायतें - रामबाग से कोई भी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन बजरिया, चुन्नीगंज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। - ईदगाह तिराहा से कोई भी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन बेनाझाबर या चुन्नीगंज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। - जरीब चौकी से आने वाले वाहन पी-रोड नहीं जा सकेंगे।...