Kanpur News: झूलते बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भैंस मरीं
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के भेवली में खेतों से निकली हाइटेंशन लाइन के तार लटक रहे हैं। ये कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। मंगलवार दोपहर चरवाहे खेतों में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान तीन भैंस करंट की चपेट में आ गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चरवाहा अखिलेश भी भैंस बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगा मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया करंट की चपेट में आकर तीन भैंस की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.