Kanpur News: झुलसे लाइनमैन की मौत, शव रखकर हंगामा
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: चकेरी। बाबूपुरवा कच्ची बस्ती निवासी लाइनमैन अर्जुन कश्यप (34) की करंट की चपेट में आने से झुलसने के करीब छह माह बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव लेकर केस्को सबस्टेशन पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और केस्को अधिकारियों के मदद का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए और शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। अर्जुन कश्यप किदवई नगर एल ब्लॉक सबस्टेशन में ठेकेदार के अधीन लाइनमैन थे। उनकी पत्नी सोनी ने बताया कि करीब छह माह पहले संजय वन रोड पर काम करने के दौरान अर्जुन करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। अस्पताल में लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.