कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। क्षेत्र के कई गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग इन दिनों झाड़ियों से घिरे हुए हैं, जिससे इन मार्गों से आवागमन करने के दौरान सामने से आने वाले वाहनों के न दिखाई देने से आए दिन हादसा होता रहता है। मुख्य मार्ग पर झाड़ियों की छंटाई न होने के कारण इलाकाई लोगों की परेशानियां भी कम नहीं हो पा रहीं। अमरौधा ब्लॉक के हलिया मार्ग, मलासा ब्लॉक के विजईपुर से मलासा मार्ग इन दिनों घनी झाड़ियों की चपेट में हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां इतनी बढ़ चुकी है कि सामने से आ रहे वाहन नहीं दिखते, जिससे आयेदिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क के बड़े हिस्से को इन झाड़ियों ने पूरी तरह से ढक लिया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूसानगर मुगल रोड से हलिया गांव, मुक्ता देवी मंदिर...