कानपुर, सितम्बर 23 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बुधवार सुबह झमाझम बारिश ने दक्षिण जोन में नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की कलई खोल दी। करीब दो घंटे की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। खाड़ेपुर-कर्रही रोड, नंदलाल चौराहा, साकेत नगर जूही खलवा पुल, किदवई नगर और बर्रा बाईपास से कर्रही रोड तक बन रही सीएम ग्रिड सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। हालात यह रहे कि, कई स्थानों पर सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया। पानी के बीच से गुजरते दोपहिया वाहन सवार गिरने से बचते नजर आए। वहीं पैदल राहगीरों को भी कीचड़ और जलभराव के बीच रास्ता तलाशना पड़ा। किदवई नगर में नालों के ओवरफ्लो व चोक होने से गंदा पानी आस-पास की दुकानों में भी घुस गया। दुकानदार बाल्टी और अन्य साधनों से पानी निकालने में जुटे रहे। सड़क पर गंदगी और कीचड़ फैलने से...