Kanpur News: झमाझम बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, आज भी बरसेगा
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार रात से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। बुधवार को 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 72 घंटों में अब तक 173.1 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश की संभावना है लेकिन इसके बाद छिटपुट बारिश को छोड़ कम से कम 12 अगस्त तक मानसून ब्रेक हो सकता है। जुलाई माह में 300 मिमी से अधिक बारिश के बाद अगस्त के शुरुआती पांच दिनों का औसत अब तक अच्छा रहा है। यह बारिश प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में अधिक रही। रात दो बजे से गरज चमक के साथ शहर में शुरू हुई तेज बारिश सुबह 10 बजे तक टिप-टिप कर चलती रही। कई क्षेत्रों में इसके बाद भी बारिश होती रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार शाम तक 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.