Kanpur News: झकरकटी से पड़रौना को एसी बस सेवा शुरू
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रोडवेज ने झकरकटी बस अड्डे से पडरौना के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहने पर सेवा नियमित कर दी जाएगी। इसके लिए किदवईनगर डिपो की दो एसी बसें लगाई गई हैं। बसें प्रतिदिन दोपहर दो बजे झकरकटी से पडरौना के लिए रवाना होंगी। यह ओवरनाइट सेवा होगी। इस सेवा से बाराबंकी, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों बसों का संचालन ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलने पर सेवा नियमित करने के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.