Kanpur News: ज्योति यात्रा यात्रा में दिखा आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में बुधवार को मशालों की रोशनी के बीच भाजपा का 'सेवा संकल्प' नजर आया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकली 'सेवा ज्योति यात्रा' में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख, महिला सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण का संदेश गूंजा। फूलबाग से शुरू हुई यात्रा में हजारों कार्यकर्ता तिरंगा और मशाल लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के उद्घोष करते हुए घंटाघर पहुंचे। यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह आतंकवाद के खात्मे, माताओं-बहनों की सुरक्षा, दुश्मन के घर में घुसकर स्ट्राइक करने के संकल्प, विकास और गरीब कल्याण की ज्योति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुरक्षा और विकास के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.