कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा की 7 अक्तूबर को जिलेवार प्रस्तावित ज्योति कलश संकल्प यात्रा का संगमन प्वाइंट फूलबाग तय हुआ है। भाजपा उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण जिलों के बूथों से आने वाली दोपहिया यात्राएं फूलबाग में आकर मिलेंगी। दिन में 11:30 बजे पीएम वर्चुअल संबोधित करेंगे। बड़ी एलईडी लगाकर भाजपाई पीएम के संबोधन को सुनेंगे। भाजपा उत्तर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि तीनों जिलों के हर बूथों की सहभागिता तय की गई है। हर बूथ से दो-दो कम से बाइक लेकर लोग पहुंचेंगे। संगमन स्थल फूलबाग में कम से कम दस हजार लोग दोपहिया से पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...