Kanpur News: ज्यूनियां गांव में श्रीमद्भागवत कथा व सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
कानपुर, अक्टूबर 11 -- ज्यूनियां में धार्मिक आयोजन का शुभारंभ Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। ज्यूनियां गांव में खाली पड़ी भूमि पर मूर्ति स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाएं मंगलगीत गाते-बजाते हुए यात्रा में शामिल हुईं, जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप से कलश में जल भरा। इसके बाद सभी महिलाएं कलश लेकर वापस यज्ञस्थल पर पहुंचीं। धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य विनीत शुक्ल, अमन अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन कमेटी की ओर से आशीष सिंह, राममिलन सिंह, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.