कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम सदन की चार बैठकों से प्रतिबंधित किए गए भाजपा पार्षद पवन गुप्त, अंकित मौर्य के मामलों को लेकर छह पार्षद बागी हो गए। पहले विकास कार्यों की हुई बैठक में पवन गुप्त, लक्ष्मी कोरी सहित चार पार्षदों को न बुलाया गया। बीते सोमवार को जोन एक की विकास कार्यों की मासिक बैठक में बागी विकास जायसवाल को बुलाना तो दूर इसकी सूचना तक न दी गई। बागी पार्षद विकास जायसवाल मंगलवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिल पत्र दिया। कहा कि बैठक की सूचना या न बुलाना जानबूझकर किसी को अपमानित करना प्रतीत होता है। कहा कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच कराएं। इसके बाद निरंतर बरती जा रही हठधर्मिता पर वैधानिक कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...