Kanpur News: जेसीआईः छोटी सी आशा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर। जेसीआई कानपुर लावण्या ने सोमवार को विशेष बच्चों के लिए 'छोटी सी आशा' प्रोजेक्ट का आयोजन किया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। डॉ. प्रणोती दीक्षित ने अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक मोटिवेशनल सेशन लिया, जिसमें उन्होंने सकारात्मक सोच, धैर्य और बच्चों के समग्र विकास पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। अनुभूति गुप्ता, पूजा दीक्षित, पारुल राजोरिया और श्वेता ने सहयोग दिया। अध्यक्ष स्वाति दीक्षित ने कहा कि छोटी सी आशा का उद्देश्य विशेष बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और मुस्कान लाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.