Kanpur News: जेल में अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ी, उर्सला में फिर भर्ती
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ढाई करोड़ की रंगदारी, पॉक्सो का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार की शाम अचानक बेहोश होकर गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन बंदी रक्षकों ने उसे उर्सला में भर्ती कराया। इससे पहले भी अखिलेश दुबे का उर्सला में कई माह इलाज चल चुका है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा और होटल कारोबारी सुरेश पाल ने ढाई करोड़ की रंगदारी मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही अखिलेश पर कई और केस भी दर्ज हुए थे। इनमें से अधिकतर मामलों में अखिलेश दुबे को जमानत मिल चुकी है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अखिलेश दुबे के दांतों में काफी समय से परेशानी थी। जिस कारण उसके मसूड़ों में पस पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.