कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। दीवाली, छठ पूजा पर घर पहुंचने की आपाधापी के बीच फ्लाइट, ट्रेने और बस के टिकट महंगे हो रहे हैं। ट्रेन, टूरिस्ट बस और फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है। वहीं, ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर लागू हो चुका है, जबकि फ्लाइट के किराए में दोगुने तक बढ़ोत्तरी हो चुकी है। छह नवंबर को दिल्ली से कानपुर, जयपुर से कानपुर और पटना से कानपुर टूरिस्ट बस के किराए में 70 से 90 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो चुकी है। दीवाली पर घर आने वालों का सबसे अधिक लोड अभी तक 6 व 7 नवंबर को है। अबकी बार दीवाली आठ नवंबर को है। इन तिथियों में दिल्ली से कानपुर आने वाली जिन ट्रेनों में आकस्मिक कोटा है तो अभी से पैरोकारी शुरु हो चुकी है। कोई सांसद तो मंत्री से सिफारिशी पत्र लिखवाने को चक्कर काटने लगा है। रेल अफसरों की मानें तो एक सीट पर सौ-सौ सिफारिश...