Kanpur News: जेन-जी समझें, सबको सरकारी नौकरी नामुमकिन : राज्यपाल
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने के साथ हुनरमंद होना भी जरूरी है। लाखों रुपये खर्च कर विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने के बाद सभी को सरकारी नौकरी मिल जाए, यह संभव नहीं है। लेकिन, यह बात जेन-जी समझने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में युवाओं को हुनर और कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि शोध और अकादमिक उपलब्धियों के लिए पीएचडी या डी-लिट जैसी उपाधियां दी जाती हैं। इसी तरह, पीढ़ियों से किसी विशेष कला को संरक्षित करने, विकसित करने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कारीगरों को भी ऐसी उपाधियों से सम्मानित करने पर विचार होना चाहिए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.