Kanpur News: जेके मिलेनियम स्कूल के बच्चों ने कोतवाली में मनाया रक्षाबंधन
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जेके मिलेनियम स्कूल के विद्यार्थियों ने अकबरपुर कोतवाली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। समारोह के आयोजन में कोतवाल हरमीत कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात एससी कार्यालय में भी रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानाचार्य माधवी सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भाईचारे, प्रेम, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना अपनाने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.