Kanpur News: जेके मंदिर नहरिया रोड से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। जेके मंदिर नहरिया रोड पर जितने भी अवैध निर्माण हैं, सभी को ढहा दिया जाएगा। यह जमीन सिंचाई विभाग की है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के घर बनाने वालों को नोटिस दे दिया गया है। इस बार कोई भी दबाव कार्रवाई के आड़े नहीं आएगा। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है। सिंचाई विभाग का कहना है कि जेके मंदिर के बगल नहरिया रोड है, जो सिंचाई विभाग की जमीन है। इस जमीन पर दर्जनों लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है, जब भी विभाग ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने का प्रयास किया। राजनीतिक दबाव में विभाग शांत हो गया। इस बार किसी भी प्रकार का दबाव कार्रवाई में बाधक नहीं बनने पाएगा क्योंकि इस जमीन का उपयोग सिंचाई विभाग जनहित में करेगा। करोड़ों रुपये कीमत की इस जमीन को सिंचाई विभाग जल्द खाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.