कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। जेके मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं श्री कृष्ण-सुदामा प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के छठवें दिन 'श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं श्री कृष्ण-सुदामा प्रसंग' थीम पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के दिव्य प्रसंग एवं श्रीकृष्ण-सुदामा की अमर मित्रता की कथा को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों की प्रस्तुति के बाद कलाकुंज ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। रिदम ग्रुप ने अपने कार्यक्रम से समां बांधा। गणेशा ग्रुप ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी। हिप्नोटिक्स ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति देकर संध्या का समापन किया। मेले में सजे झूलों और विभिन्न स्टॉल्स ने बच्चों-ब...