Kanpur News: जू में ऑनलाइन टिकट बंद होने के साथ छूट भी खत्म
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा बंद हो चुकी है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ 10 प्रतिशत की छूट मिलना भी बंद हो गई है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को कतार में खड़े होकर टिकट खरीदने पर ही चिड़ियाघर में प्रवेश मिल रहा है। करीब सात साल पहले चिड़ियाघर में टिकट बुकिंग की सेवा शुरू हुई थी। अधिकारियों ने दावा किया था कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग से पर्यटकों को टिकट के लिए कतार में खड़ा होने से राहत मिलेगी। हालांकि दावे से इतर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा पर्यटकों के लिए हमेशा सिरदर्द बनी रही। टिकट के रुपये कट जाते थे, लेकिन बुकिंग नहीं होती थी। टूर बुकिंग करने वाले पर्यटकों को ऑनलाइन सेवा ने कई बार मुश्किल में डाला। क्योंकि रुपये कटने की डिटेल्स लेकर पहुंचते थे, लेकिन टिकट बुकिंग न हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.