Kanpur News: जूही सफेद कालोनी के ब्लाकों में कब्जों पर चला बुलडोजर
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव की अगुवाई में जूही सफेद कालोनी के ब्लाक 43 और 48 के अलावा 80 फीट रोड के बीच के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। कब्जेधारियों ने अवैध रूप से पक्के निर्माण के अलावा टिन शेड लगवा आशियाना बनवा रखा था। इस सूचना पर दिवाकर भास्कर, रवींद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सिद्धार्थ सिंह, विजय कुमार यादव के अलावा किदवईनगर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पहले एनाउंसमेंट किया। दो घंटे तक कब्जे न खाली होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू कर दी। दस्ते ने 19 कब्जों को ढहा ग्रीन बेल्ट खाली कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.