Kanpur News: जूही कला में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज से नियमित पर्याप्त जलापूर्ति न होने से जूही कला में पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप है। वार्ड-84 के पार्षद अमित जायसवाल ने जलकल को पत्र लिख समस्या से अवगत कराया है पर अभी तक सप्लाई सामान्य नहीं हुई है। दस हजार की आबादी एक बाल्टी पानी के लिए इधर से उधर भटक रही है। अमित ने पत्र में कहा है कि एक सप्ताह से बैराज और गुजैनी टंकी से पानी न आने की वजह से क्षेत्र में पानी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। जिम्मेदार अफसरों ने बताया कि यह समस्या दो-तीन दिनों तक रहेगी। साथ ही पानी न आने की जानकारी दी है। पार्षद ने कहा है कि जब तक पानी नहीं आ रहा है इसकी कुछ वैकल्पिक व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से करवाएं ताकि जनता दैनिक कार्य कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.