कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की बालक एवं बालिका टीमें गुरुवार को हरदोई रवाना हो गईं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी। दोनों टीमों का चयन 24 अक्टूबर को हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है। बालक टीम के कोच कुतुबुद्दीन अहमद और बालिका टीम की कोच शिवांगी सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मोहित तिवारी, हर्ष सक्सेना मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन 29 को यह भी पढ़ें- Kanpur News: हरसहाय कॉलेज में 3 नवंबर से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...