Kanpur News: जुलूसों से भी फंसा ट्रैफिक, वीआईपी रोड समेत कई जाम
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार को बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस निकलने से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। नरोना से मेघदूत और रेलबाजार से राकेट तिराहा वाया कटहरीबाग पुल तक वाहन रेंगते रहे। वीआईपी रोड पर शाम चार से छह बजे तक ट्रैफिक धीमा रहा। ग्रीन पार्क चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस और कचहरी तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी। फजलगंज चौराहे पर शाम करीब सात बजे भीषण जाम लग गया। इसका असर एक ओर बैंक चौराहा और दूसरी ओर मरियमपुर चौराहे तक रहा। गोविंदपुरी पुराने पुल पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। विजय नगर तक जाम लगा। जाम के कारण गोल चौराहा पुल और मेडिकल कॉलेज चौराहे तक यातायात प्रभावित रहा। श्यामनगर पुल पर सड़क के गड्ढों के कारण शाम को रुक-रुककर वाहन निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.