कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमे जुलाई में जागरूकता अभियान और अगस्त में स्कूली वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जीतेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के सभी विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच कराई जाए जिससे बच्चों का आवागमन पूर्णतः सुरक्षित सुनिश्चित हो सके। बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिना फिटनेस और परमिट के ...