कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका, विकास नगर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व तथा मेधावी छात्र अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण साज सज्जा प्रतियोगिता में सिद्धार्थ, अयांश प्रथम, हरिवंश, आरुष पाल द्वितीय और दैवज्ञ व आरव तृतीय स्थान पर रहे। राधा वर्ग में इशिता राजभर, आरिका प्रथम, आराध्या, चित्रांसी द्वितीय और साध्या राजपूत, खुशी मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि जुगल देवी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या डॉ गीता सिंह ,जय नारायण विद्या मंदिर की वरिष्ठ अध्यापिका रमा अग्निहोत्री और प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण किया। मेधावियों को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- भजन और कृष्ण लीला ने मन मोहा यह भी पढ़ें- Chakradharpur N...