Kanpur News: जुआ खेलने का विरोध करने पर युवक को पीटा
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: चकेरी। अहिरवां के मवैया गांव में इलाके में जुआ खेलने का विरोध करने पर आरेपित ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। मवैया गांव निवासी संदीप के अनुसार इलाके का रहने वाला युवक अर्जन साथियों के साथ इलाके में जुआ खेलता है। पीड़ित ने बताया कि बीती 26 जुलाई को उनके घर के सामने जुआ खेला जा रहा था। आरोप है कि अर्जन को जुआ खेलने पर मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित अर्जुन ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद वह फरार हो गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.