कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: बिधनू। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने रविवार रात परसौली गांव स्थित जंगल व सूनसान इलाके के बीच स्थित एक प्लाट में छापेमारी कर 12 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में कुछ जुआड़ियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने लंबे समय से चल रही फड़ से करीब 62 हजार रुपये व ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम नौबस्ता राजीव नगर निवासी शानू व सचिन कश्यप, नौबस्ता लालपुर निवासी अर्पित यादव, गोपालनगर के देवेंद्र सिंह उर्फ मोंटी, नौबस्ता के-ब्लॉक के अनिकेत गुप्ता, नौबस्ता के गुलाब नगर के प्रशांत तिवारी, बर्रा कर्रही के अंकित कुमार, गंगापुर कालोनी निवासी संजित पासवान, योगेंद्र विहार के अमन यादव व राहुल वर्मा, हंसपुरम के प्रत्युश दुबे, यशोदा नगर कुंज विहार के ...