Kanpur News: जीवनकाल में 100 पौधरोपण अवश्य करेंः डॉ. आशीष
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता मॉल रोड स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सामाजिक चेतना एवं प्रेरणा के लिए पर्यावरण एवं सेवा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने किया। डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि हम अपने जीवन में पर्यावरण के प्रति जितना अधिक जुड़ाव रखेंगे, हमारा विकास और सामाजिकता उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। हमें भूटान जैसे देश से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो पौधरोपण के प्रति अहर्निश रूप से जागरूक है। हमें अपने जीवनकाल में कम से कम 100 पौधरोपण अवश्य करने चाहिए। प्रो. विवेक द्विवेदी ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन पिछले 25 वर्षों से दीन-दुखियों की सेवा कर रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.