Kanpur News: जीन बताएंगे कौन सी दवा बीमारी पर करेगी असर
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता।एक ही बीमारी, एक ही दवा, लेकिन मरीजों पर असर अलग-अलग। किसी को दवा से जल्दी राहत मिलती है, तो किसी में उसका असर कम होता है या दुष्प्रभाव सामने आते हैं। मरीजों की आनुवंशिक बनावट इस अंतर की एक वजह हो सकती है। इसी को ध्यान में रखकर दवा और उसकी खुराक तय करने की आधुनिक पद्धति फार्माकोजीनोमिक्स पर बुधवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में संगोष्ठी आयोजित की गई।'फार्माकोजीनोमिक्स व्यक्तिगत औषधि चिकित्सा की दिशा में' विषय पर विशेषज्ञों ने बताया कि आनुवंशिक जानकारी के आधार पर दवा का चयन करने से मरीज के लिए अधिक प्रभावी और सुरक्षित उपचार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इससे दवाओं के दुष्प्रभावों का जोखिम घटाने और मरीज की जरूरत के मुताबिक इलाज तय करने में मदद मिल सकती है। संगोष्ठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.