कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर। जीटी रोड पर डॉट नाला धंसने से आसपास की ब​स्तियों में पानी निकासी ठप है। शुक्रवार को लक्ष्मीपुरवा, शक्कर मिल खलवा के निवासियों का रक्षाबंधन का त्योहार जलभराव के बीच मना। बहनें पानी से होकर भाइयों के घरों पर राखी बांधने को पहुंची। जलभराव और लगातार बारिश से कुछ घरों के फर्श और दीवारों में दरारें भी आ गई है। लोगों को मकान धंसने का खतरा सता रहा है। जीटी रोड पर वार्ड-1 अंतर्गत आने वाले अफीमकोठी चौराहा से आगे पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार दोपहर बारिश के दौरान अचानक सड़क व फुटपाथ का कुछ हिस्सा धंस गया था। बीच सड़क तक गड्ढा हो गया तो भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रक्षाबंधन पर नलों से मिला सीवर का पानी, आक्रोश यहां डॉट नाला धंसा था जो जीटी रोड क्रॉस कर जूही खलवा पुल होते हुए राखी मंडी तक जाता ह...