कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में ध्वस्त यातायात व्यवस्था, बेतरतीब पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण से प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। कहीं रेल क्रॉसिंग बंद होने से वाहनों की कतारें लगीं तो कहीं डिवाइडर के बीच खड़े तिपहिया वाहनों ने रास्ता रोक दिया। जीटी रोड और कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर जाम में एंबुलेंस तक फंसी रही। यातायात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन अव्यवस्था के आगे बेबस नजर आए। बगिया क्रॉसिंग से आईआईटी की ओर जाने वाली जीटी रोड पर दोपहर दो से तीन बजे और शाम चार से पांच बजे तक भीषण जाम लगा। कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर भी कमोबेश यही स्थिति रही। सड़क किनारे फुटपाथ तक सजी सब्जी और फलों की दुकानों के कारण रास्ता संकरा हो गया। वहीं, कल्याणपुर क्रॉसिंग से यू-टर्न की ओर जीटी रोड पर सीमेंट के डिवाइडर लगाकर कॉर...