Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में कराया रुद्राभिषेक
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन (एनएमओ) ने रुद्राभिषेक कराया। पैरा एसटू, एमबीबीएस बैच 2024 के विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचायर्य डॉ. संजय काला ने किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर महाविद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त समाज के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. सुनीति पाण्डेय, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. वीएन त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.