Kanpur News: जीआईएस से आपदा प्रबंधन में शोध पर जोर दिया
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर। डीएवी कॉलेज के भूगोल विभाग में शनिवार को आयोजित 'आपदा प्रबंधन की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईेस रिमोट सेंसिंग फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट) पर एक विशेष शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार डॉ. काशिफ इमदाद ने कहा कि जीआईएस स्थानिक आंकड़ों के संग्रह, प्रबंधन, विश्लेषण और मानचित्रण की एक प्रभावी तकनीक है, जबकि रिमोट सेंसिंग के माध्यम से उपग्रहों एवं अन्य संवेदकों द्वारा पृथ्वी की सतह से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की जाती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ-साथ विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, अकादमिक संवाद तथा तकनीकी ज्ञान पर आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.