कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची से हटाए गए करीब नौ लाख मतदाताओं का अब घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का मिलान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले सात जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची और उसकी पूरक सूचियों से करेंगे। इस दौरान पूर्व की सूची में दर्ज, लेकिन वर्तमान सूची से बाहर हुए मतदाताओं को चिह्नित कर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पुरानी मतदाता सूची से होगा मिलान, ...