Kanpur News: जिला जेल की सुरक्षा परखी, अस्पताल की व्यवस्था देखी
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को कानपुर जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सुरक्षा फेंसिंग का काम पूरा मिलने और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति ठीक पाए जाने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। डीआईजी सबसे पहले जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके एंगल की जांच की। सभी कैमरे सही दिशा में लगे मिले। जेल की चहारदीवारी पर अतिरिक्त सुरक्षा फेंसिंग का काम भी पूरा मिला। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लगातार दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण -------- मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.