कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद कैदी की गुरुवार रात हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल के भंडार गृह में काम को लेकर बंदी रक्षकों ने उसके सीने पर बेलन से हमला किया था। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ी थी। कोतवाली पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। चौबेपुर के दरियागंज गांव निवासी रईश खान का 22 वर्षीय बेटे आसिफ को बीती पांच अगस्त को पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा था। उस पर चार बाइकें चोरी करने का आरोप था। मां हसीमा और मामा नियाज के अनुसार आसिफ को माती जेल भेजा गया था, यहां से उसे एक माह बाद जिला जेल स्थानांतरित किया गया। आसिफ की ड्यूटी भंडार गृह में लगाई गई थी। जहां उस पर काम का दबाव बनाया गया। भारी काम करने से मना करने पर जेल के भंडार...