कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। सीएम डैश बोर्ड में खराब प्रगति पर डीएम ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा डीएम ने लापरवाही पर जिला आबकारी अधिकारी, मंडी सचिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एडीओ पंचायत पतारा व जिला खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एआईजी स्टाम्प, अपर नगर आयुक्त व चारों तहसीलों को चेतावनी जारी की गई हैं। बैठक से गायब रहने पर मंडी सचिव का वेतन रोका गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर अंकित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। खराब प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी पत...