कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव के मजरा बड़े पुरवा के रहने वाले एक युवक ने खेत में खडे़ जामुन के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भट्ठे पर काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ज्योतिष गांव के मजरा बड़े पुरवा का रहने वाला 18 वर्षीय रामवीर पुत्र श्याम सिंह अपने भाइयों के साथ सरगांव के एक भट्ठे पर काम करता था। इस समय भट्ठा बंद होने के कारण वह घर में ही रह रहा था। मंगलवार शाम को वह घर से धान की मेड़ खोदने के लिए खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात उसका श...